बाढ़: बाढ़ के अस्पताल परिसर में जलजमाव, जदयू नेता ने नगर परिषद और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Barh, Patna | Aug 26, 2025 बाढ़ में 10 दिन पूर्व हुई बारिश का पानी अब तक अस्पताल कैंपस से बाहर नहीं निकाला गया है। इसी गंदे पानी से होकर मरीज और उनके परिजन अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हैं। पानी से बदबू आने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।मंगलवार को लगभग शाम 4 बजे अस्पताल से लौट रहे जदयू के वरिष्ठ नेता शंभू नारायण सिंह ने नगर परिषद और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।