सदर: बमरौली क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, राहगीरों ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Allahabad | Apr 28, 2026
प्रयागराज बमरौली क्षेत्र कारपलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मामला मंगलवार भोर का है जब झांसी से प्रयागराज आ रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार में कई लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्रियों की जान बच गई और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।