बेलारी गांव में ऑटो चालक मंजय रजक के साथ गांव के ही एक युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही ऑटो को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक मंजय रजक शनिवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत पुलिस से करके बेलारी गांव के ही पवन गुप्ता के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।