सीतापुर: कैंट स्टेशन के पास चलती ट्रेन से एक व्यक्ति गिरा, हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के कैंट स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन से एक व्यक्ति नीचे गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। स्थानी लोगों ने पुलिस और जीआरपी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक व्यक्ति कहां का रहने वाला है अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।