गाजीपुर में धान खरीद को लेकर इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर धान के खरीद की रफ्तार धीमी क्यों है। किसानों को कितना फायदा मिलेगा, और सरकार की तैयारियां कैसी हैं? इन्हीं सभी मुद्दों पर एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। एडीएम प्रशासन के अनुसार इस साल धान खरीद की अवधि 1 नवंबर से 28 फरवरी तक तय की गई है।