लवकुशनगर: हड़ुवा गांव में मंदिर जा रही वृद्ध महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, आंधी में टूटे बिजली के तार बने काल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 7, 2026
लवकुश नगर थाना क्षेत्र के हड़ुवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में मंदिर पूजा के लिए जा रही एक वृद्ध महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात आई तेज आंधी के कारण बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। सुबह जब महिला मंदिर जा रही थी, तभी वह नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तार को हटाने के प्रयास किया।