पंडरिया: ग्राम गंडई कला में शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच हुई लड़ाई, घर में तोड़फोड़, मामला पांडातराई थाना पहुंचा
मामला पांडातराई थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम गंडई कला का है। जहाँ बुधवार कि दोपहर 03 बजे के करीब शराब के नशे में पिता पुत्र के बिच लड़ाई हो गया। जिसमें घर में तोड़फोड़ हो गया। जिसकी सुचना डायल 112 कि टीम को मिला मौके पर पहुंची डायल 112 कि टीम ने दोनों पक्षो को समझाइश दिया। लेकिन दोनों नहीं माने अब दोनों पक्षो ने मामले कि शिकायत पांडातराई थाने में किया।