धमतरी: हटकेशर चौक के पास ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छाती निवासी अमन चंद्राकर धमतरी में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। जो काम खत्म कर गुरुवार की रात अपने बाइक से घर जा रहा था। तभी हाटकेशर चौक के पास ई रिक्शा चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवा घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक का पैर फ्रैक्चर हो।