जांजगीर: नैला के नहरिया बाबा मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़, लोगों में उत्साह
जांजगीर के नैला में विराजित नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेशों से दर्शनार्थी पहुंचते हैं. नहरिया बाबा नहर के किनारे विराजमान हैं, जिसके चलते उन्हें नहरिया बाबा के नाम से जाना जाता है. आज हनुमान। जयंती के अवसर पर सुबह से ही हजारों श्रद्धलुओं ने नहरिया बाबा के दर्शन किए और यह सिलसिला रात तक चलता रहेगा।