इचाक: घर-घर नल-जल योजना दम तोड़ रही, ग्रामीण प्यासे रहने को मजबूर
घर-घर नल-जल योजना दम तोड़ रही, ग्रामीण प्यासे रहने को मजबूर सरकार की महत्वाकांक्षी घर-घर नल-जल योजना गोला प्रखंड के नगड़ी गांव में दम तोड़ती नजर आ रही है। बीते एक सप्ताह से जलमीनार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं।