बहराइच: पिपरिया गांव में तेंदुए ने बालक पर किया हमला, मां ने बचाई बालक की जान
बहराइच के खैरीघाट इलाके में एक तेंदुए ने मासूम बालक पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बालक को दबोच कर भागने की कोशिश की, लेकिन मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से लड़कर अपने बालक की जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने हांका लगाया, जिससे तेंदुआ भाग गया। बालक को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।