-जिले के श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छर्च पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में किया गया। इस शिविर में गुरुवार शाम 5 बजे तक कुल 208 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।