डंडई: डंडई प्रखंड से सनसनीखेज खबर: 11 बजे से लापता युवक की तलाश तेज
Dandai, Garhwa | May 17, 2026 डंडई प्रखंड अंतर्गत लवाही कला गांव से एक युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार (पिता – राजेश साह) आज दिन के लगभग 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, फिर भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 🔹