रघुराजनगर नगरी: रामनगर की पुलिस ने पकड़ा 14 लाख 25 हजार का गांजा,गाड़ी जब्त,तस्कर फरार
मैहर जिले के रामनगर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा एवं एक वैगनआर कार जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिगना-हिनौती मार्ग स्थित खोडरी मोड़ के पास एक संदिग्ध कार में गांजा रखा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 37 पैकेटों में कुल 35.09 किलो गांजा बरामद हुआ।