जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।बुधवार दोपहर 1 बजे तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह से ही गर्म हवाओं का असर दिखाई देने लगता है, जबकि दोपहर में शहर की सड़कें लगभग सूनी नजर आती हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।