मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में तेंदुए का जोड़ा दिखा, चार पालतू पशुओं को बनाया शिकार, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी सलाह
विंध्याचल धाम के अष्टभुजा पहाड़ क्षेत्र में तेंदुओं का एक जोड़ा बीती रात देखे जाने के बाद आसपास के गांव में दहशत का माहौल है वन विभाग के अनुसार पालतू जानवरों का शिकार किया है विभाग ने ग्रामीण और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह देते हुए तेंदुए की तलाश जारी की है सोमवार की सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के हमले में चार जानवरों की मौत हुई है।