मिश्रिख: रामगढ़ पुलिस चौकी के निकट अचानक बाइक का अगला पहिया निकल जाने से बाइक सवार महिला की मौत, दो अन्य लोग जख्मी
अचानक बाइक का अगला पहिया निकल जाने से बड़ा हादसा हो गया है। बाइक का अगला पहिया निकल जाने से चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए हैं।दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।