शेरघाटी: लूना से डोडा तस्करी, पुलिस ने 15 किलो मादक पदार्थ के साथ 2 को दबोचा
Sherghati, Gaya | Jun 18, 2026 शेरघाटी अनुमंडल के बांकेबाजार थाना पुलिस ने एसएच-69 पर बाबाधाम के पास घेराबंदी कर टीवीएस एक्सएल-100 से 15 किलो 330 ग्राम डोडा भूसा बरामद किया। पुलिस ने डॉगिला निवासी मथुरा साव (59) और सारण के अजय कुमार (23) को गिरफ्तार किया है। दोनों इमामगंज की ओर से डोडा लेकर बांकेबाजार जा रहे थे। जब्त डोडा की कीमत लाखों में है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर बाइक भी जब्त की