झांसी: नई बस्ती में देर रात ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ उठीं आग की ऊंची लपटें, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 26, 2026 नई बस्ती में देर रात ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और कुछ ही पलों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।