गढ़वा: सड़क हादसे में भांजे की शादी से लौट रहे मामा की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली
Garhwa, Garhwa | May 8, 2026 रंका-रामानुजगंज एनएच-343 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रंका थाना क्षेत्र के ऊंचरी गांव निवासी 42 वर्षीय संजीव यादव की मौत हो गई। वह चिनिया थाना क्षेत्र के रनपुरा गांव में अपने भांजे की शादी में शामिल होकर पारंपरिक ‘अमिलो घोटा’ रस्म निभाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुरदाग विद्युत पावर हाउस मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उ