मुज़फ्फरनगर: 7 साल से जलभराव की मार, गांदला के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर तक पहुंचना हुआ मुश्किल
गांदला गांव में सात साल से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण डीएम उमेश मिश्रा से मिले और समाधान की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल,स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न है।डीएम ने जांच के निर्देश दिए,जबकि सुमित बजरंगी ने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी