मैनपुरी: क्रिश्चियन तिराहे पर होर्डिंग लगाते समय युवक छज्जे से गिरकर हुआ घायल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी ऋषभ दीक्षित पुत्र रामनिवास दीक्षित रविवार की सुबह शहर के क्रिश्चियन तिराहे पर पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर होर्डिंग लगा रहा था तभी अचानक से छज्जा गिर गया जिसकी वजह से युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया है।