गोरखपुर: सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास महिला का चेन लूटकर लुटेरे हुए फरार, घटना का वीडियो हुआ वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास पेसिफिक हॉस्पिटल के निकट सुनीता सिंह नाम की एक महिला बाजार से अपने घर वापस जा रही थी तभी उनके पीछे दो लुटेरे लग गए। सुनसान जगह पर लूटोर ने लूट की घटना को अंजाम दिया और उनके गले की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़िता के परिवार द्वारा इसकी सूचना सूर्य विहार पुलिस चौकी को दी गई।