गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में सनी फरियादियों की फरियाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए सैकड़ो की संख्या में फरियादियों की फरियाद सुनी। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र को लेकर मामले को समझा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश जारी किए।