पन्ना: दर्दनाक हादसा: पन्ना में खौलती दाल गिरने से बीएससी की छात्रा गंभीर रूप से झुलसी, माता-पिता मजदूरी के लिए गए हैं बाहर।
Panna, Panna | Jun 11, 2026 पन्ना में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ किराए के कमरे में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा आरती कुशवाहा खाना बनाते समय खौलती दाल गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। आजीविका के लिए माता-पिता जिले से बाहर हैं। मौसी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।