झखड़ा गांव में अपने मायके आई महिला पूनम झा उर्फ रूपम झा अपने 3 वर्षीय पुत्री के साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। काफी कोई बिन करने के बाद भी कहीं सुराग पता नहीं चला तो महिला के पति कन्हैया कुमार मिश्र मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने लापता पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाया है।