किस्को: एंजेल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल परिसर में एंजेल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को "एक पेड़ मां के नाम" थीम पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक प्रयास था, बल्कि मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को भी अभिव्यक्त करता है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार