किस्को: बंजार किस्को में सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, महिलाओं ने भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बंजार किस्को में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बंजार किस्को शिव मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल-बम और ऊं नम: शिवाय के जयघोष से गूंजायमान रहा। मंदिर समिति के नेतृत्