राजगढ़: राजगढ़ के ब्राह्मण गांव निवासी अनिल कुमार दांगी बने सहायक प्राध्यापक, प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान
राजगढ़ जिले के ब्राह्मण गांव निवासी युवा अनिल कुमार दांगी ने शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कर्ष सफलता हासिल कर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस पर मंगलवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय सम्मान कर बधाई दी।