अनूपपुर: बदरा: नेशनल हाईवे 43 पर टायर फटने से फोर्स की गाड़ी पलटी, तीन घायल
जिले के ग्राम पंचायत बदरा अंडरगढ़ में नेशनल हाईवे 43 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फोर्स की तूफान गाड़ी का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए पास के एक घर में जा घुसा। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि जिस घर में वाहन घुसा, वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।