देवघर: भुरभुरा चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
नगर थाना क्षेत्र के भुरभुरा चौक पर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में रिखिया थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी घायल भीम कुमार के भाई रंजन महथा ने बताया कि वह बाजार से घर जा रहा था उसी क्रम में भुरभुरा चौक के समीप अज्ञात वाहन की धक्का दे दिया।