मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हीलिंग हेल्थ फिजियोथैरेपी सेंटर के डॉक्टर पर अनसूचित जाति की युवती ने इलाज के दौरान अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने मंझनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, बुधवार को वह इलाज कराने के लिए गई थी।