महाराजगंज: बछरावां खूनी ओवर ब्रिज पर एक और दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
6अप्रैल सोमवार की दोपहर 12 बजे खूनी ओवर ब्रिज ने एक बार फिर एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया। अब तक सैकड़ो मौतें हो चुकी है ओवरब्रिज पर, परंतु जिम्मेदार अधिकारी अभी तक ध्यान नहीं दे रहे। बाइक सवार व्यक्ति ओवरब्रिज के ऊपर से नीचे की ओर आ रहा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अधेड़ सड़क के दाहिनी तरफ गिर गया तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।