झांसी: बीयू कैंपस के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को परीक्षा भवन में होगी
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2025 बीयू कैंपस के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की 5600 सीट के लिए बृहस्पतिवार तक करीब 7200 आवेदन आए हैं। इनमें सर्वाधिक आवेदन बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, एमबीए में दाखिले के लिए आए हैं। वहीं, बीयू के परीक्षा भवन में 27 जुलाई को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा की तैयारी बीयू प्रशासन ने शुरू कर दी है। दावा है कि 30 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।