डेहरी: तार बंगला में सड़क पार करने के दौरान ऑटो ने मारी किशोर को टक्कर, निजी अस्पताल में एडमिट, ऑटो भी जब्त
Dehri, Rohtas | Mar 10, 2024 डेहरी के तारबंग्ला के नजदीक जज कॉलोनी के पास आज सड़क पार करने के दौरान ऑटो चालक ने एक 12 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी ,जिसके बाद आनन फानन में लोगो ने किसी तरह घायल किशोर को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है तथा आगे कार्रवाई में जुटी है।