पीथमपुर: पीथमपुर में ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
Pithampur, Dhar | Sep 28, 2024 पीथमपुर के मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह 8:00 बजे सड़क हादसा हुआ है , आपको बता दे की मोटरसाइकिल पर एक महिला और पुरुष जा रहे थे तभी पानी से भरे गड्ढे में मोटरसाइकिल के जाने से बैलेंस बिगड़ गया और महिला पास से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए में आ गई जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।