आगरा: रामबाग चौराहे पर पार्किंग ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 ऑटो चालकों को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत रामबाग चौराहे पर पार्किग ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो ऑटो चालकों को जमकर पीटा, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तख्त पर लिटा लिटाकर पार्किंग ठेकेदार व उसके साथ ही दो ऑटो चालकों को बेरहमी से पीट रहे हैं, घटना का वीडियो का वायरल हुआ है पुलिस ने पार्किग ठेकेदार सहित 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।