पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री के 10वीं बार शपथ ग्रहण पर जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा का बयान
जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद दूसरे दिन शुक्रवार की करीब 11 बजे इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा,यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल था,क्योंकि देश में एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 10 बार शपथ ले चुके हैं। उनकी 10वीं बार शपथ ग्रहण में PM मोदी की मौजूदगी इसे और विशेष बनाती है।