गौरिहार: भीषण गर्मी में गौरिहार स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट, मरीजों और परिजनों ने उठाई व्यवस्था सुधारने की मांग
गौरिहार स्वास्थ्य केंद्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की व्यवस्था न होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि पानी के अभाव में उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।