खैरा: धूल भरी आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, खैरा में 4 घंटे से बिजली ठप
Khaira, Jamui | Apr 29, 2026 जमुई जिले में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर दृश्यता कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। आंधी के कारण खैरा प्रखंड क्षेत्र में 9:30 बजे के बाद तक भी बिजली आपूर्ति बाधित है।