रामसनेही घाट: रानीमऊ हनुमान मंदिर से 400 श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से नदी पार कराया गया, नायब तहसीलदार व पुलिस बल रहे मौजूद
रानी मऊ हनुमान मंदिर से 400 श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से नदी पार कराया गया। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी सहित पुलिस बल मौजूद रहे। आज बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे तक 400 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से नदी पार कराया गया है।मखौड़ा धाम से निकली 84 कोसी परिक्रमा यात्रा में श्रद्धालु शामिल हैं।