छतरपुर कोतवाली क्षेत्र के पठापुर रोड में आज 12 दिसम्बर रात करीब 8:15 बजे 20 वर्षीय युवक राज पाठक, पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार राज अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में घूम रहा था, तभी साहू की चक्की के पास रहने वाले मनीष, नंदू, पप्पू, पुलाव दादा, चंदू और चतुर कुशवाहा सहित अन्य ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और कट्टे की बट से हमला कर दिया।