मोहनलालगंज: नगराम के समेसी ग्राम में 'मेरा गांव मेरा गौरव' कार्यक्रम का आयोजन
नगराम क्षेत्र स्थित समेसी ग्राम में मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है।