रसूलाबाद: धन्नी निवादा मोड़ के समीप पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
रसूलाबाद क्षेत्र के अटिया रायपुर निवासी बीरेंद्र पुत्र रामचंद्र व अतुल पुत्र कृष्णचंद्र बाइक द्वारा पनकी रतनपुर से वापस घर लौट रहे थे रसूलाबाद शिवली मार्ग स्थित धन्नी निवादा मोड़ के समीप सड़क पर गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया।