अकबरपुर: किशुनपुर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल
रुरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के पास दो बाईकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दो बाइक सवारों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतकों के नाम सूर्यभान पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी हसनापुर व कमल पुत्र प्रकाश निवासी बलुआपुर थाना शिवली के है।गंभीर रूप से घायल रामपाल है।