बूंदी: भजनेरी ओवरफ्लो पुलिया से लोगों के निकलने की शिकायत पर प्रशासन हुआ अलर्ट जेसीबी से मिट्टी डलवाकर मार्ग को कराया बंद
Bundi, Bundi | Aug 20, 2024 बूंदी जिले के भजनेरी पुलिया पर पानी की आवक के चलते बूंदी बांसी देई मार्ग अवरुद्ध होने के बाद लोगों द्वारा जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने की सूचना पर देई थाना अधिकारी बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे वह लोगों को पानी से दूर रहने की सलाह देते हुए जेसीबी से मिट्टी डलवाकर मार्ग को बंद किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से समझाइश भी की।