इटावा: इकदिल में जुए का कथित वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 29, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र से कथित तौर पर जुआ खेलते हुए दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कई लोग एक स्थान पर बैठे नजर आ रहे हैं, जहां कुछ लोग कुर्सियां डालकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मौके पर नोटों की गड्डियां भी रखी हुई दिख रही हैं, जिससे बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की आशंका जताई जा रही है।