बागपत: कस्बा टटीरी की भरभानिया पट्टी में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से झुलसा युवक
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे कस्बा टटीरी निवासी विनोद के मुताबिक रविवार की देर शाम कस्बा टटीरी की भरभानिया पट्टी में ई-रिक्शा से लोहे के गार्डर उतारते समय हादसा हो गया। गार्डर ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टच हो गया, जिससे करंट लगने से युवक अंकुर झुलस गया। करंट लगते ही युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।