बिलासपुर: चक्रवात मोंथा के असर से बिलासपुर जिले में मौसम का मिजाज बदला
चक्रवात मोंथा के असर से बिलासपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। 30 अक्टूबर को दिन भर बदली छाई रही और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, शाम से लेकर रात तक लगातार बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ तो ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है।