झांसी: सदर बाजार के क्वार्टर नंबर 17 में 9वीं के छात्र ने एग्जाम के डर से किया सुसाइड
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2025 सदर बाजार के क्वार्टर नंबर 17 में एग्जाम के डर से 9वीं के छात्र ने किया सुसाइड आपको बतादे झांसी में एग्जाम से डरकर 9वीं कक्षा के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। पहले सिर दर्द की बात कहकर वह स्कूल नहीं गया। फिर घर में फांसी लगाकर जान दे दी।जब परिजनों ने फंदे पर लटका देखा तो उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।